नीयत नेक है, भारत एक है

Tuesday, December 22, 2009

राहुल गांधी का गुआवली दौरा, गरीबों से की बातचीत

कहते हैं कि देखे हुए चीज पर ही यकीन होता है। लेकिन झांसी के बबीना ब्लॉक के गुआवली गांव की गरीब महिला रेखादेवी के लिए ये किसी सुखद अनुभव से कम नहीं था जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उसके घर कदम रखा। राहुल गांधी को अपने घर आए देखकर उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। उसे तो पहले यकीन ही नहीं हुआ जब उसकी गरीबी का विज्ञापन करते उसकी झोपड़ी में राहुल गांधी ने प्रवेश किया। लेकिन राहुल गांधी को सामने पाकर मानो वो खुशी से झूम उठी। ये उसके लिए अकल्पनीय था, बिल्कुल किसी जादू सरीखा।

कांग्रेस महासचिव महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों की एक बैठक में भाग लेने के बाद रेखा देवी के घर गए थे। उसका घर गुआवली के कोनी पुरवा में है। उन्होने उसके और उसके परिवार वालों की समस्याओ के बारे में पूछा। रेखा देवी का पति द्वारका प्रसाद रैकवार हरियाणा में मजदूरी करता है और एक दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

400 परिवार वाले गुआवली गांव की आबादी 1443 है और इसके कोनी पुरवा में तकरीबन 70 परिवार हैं। गांव की आबादी में केवटों का वहुमत है जो बगल के ही बेतबा नदी में नाव चलाकर आजीविका का प्रवंध करता है।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


1 comment:

Aadarsh Rathore said...

नमस्कार...
मैं आदर्श राठौर, शायद आपको याद होगा...। मेरा मोबाइल फोन गुम हो गया है। इसलिए सभी नंबर खो गए हैं..। कृपया 9716729943पर मुझसे संपर्क करें...।
धन्यवाद।