नीयत नेक है, भारत एक है

Thursday, January 28, 2010

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की दो दिवसीय यात्रा पर २८ जनवरी, २०१०

शिविर : अमेठी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : २८ जनवरी, २०१०
समय : ०४:०० बजे अपराह्न

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की दो दिवसीय यात्रा पर यहाँ पहुंचे। पूर्वाह्न ११:३० बजे उनका विमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की हवाई पत्ती पर उतरा। कांग्रेस महासचिव हवाई पत्ती से सीधे राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पेट्रोलियाम टेक्नोलोजी के प्रस्तावित निर्माण स्थल पहुंचे कार्य की धीमी प्रगति पर राहुल गांधी ने सम्बंधित अधिकारियों से अपनी नाराजगी का इज़हार भी किया। इस संस्थान के लिए तकरीबन ११० एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमे से मात्र ४० एकड़ भूमि ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी है। २० फरवरी २००८ को इस संस्थान की आधारशिला यूं.पी.ए. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, राज्य मंत्री दिनशा पटेल और क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में किया था। शैक्षिक सत्र २००८-०९ से रायबरेली के फ़िरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी के परिसर में ही एम.बी.ए. तथा दो तकनीकी डिग्री कार्यक्रम आरम्भ कर दिए गए। इस संस्थान में भविष्य में स्नातक, परास्नातक, परास्नातक डिप्लोमा तथा शोध की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस संस्थान के भवन निर्माण में विलम्ब के पीछे राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी प्रमुख कारण रही

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
www.pressbrief.in

No comments: