नीयत नेक है, भारत एक है

Thursday, December 17, 2009

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा 11 दिसंबर 2009

कैम्पः रायबरेली(यूपी)

दिनांकः 11 दिसंबर 2009

समयः 1 : 45 अपराह्न

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने दो दिनों के दौरे पर रायबरेली में है। उन्होने सीमावर्ती उन्नाव जिले के गांवों से होकर रायबरेली में प्रवेश किया। उन्होने चंद्रमणिखेड़ा, प्रह्लादखेड़ा, बड़वलिया, रसूलपुर आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उन्होने लोगों की समस्याओं और तकलीफों के बारे में पूछा। उन्होने लोगों से विकास कार्यों के क्रियान्वयन के बाबत भी लोगों से बात की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का जायजा लिया। उन्होने स्कूलों का भी दौरा किया और दोपहर के भोजन योजना और स्कोलरशिप्स के बारे में छात्रों से बात की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाए।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजनाति में हिंसा की कोई जगह नहीं: सोनिया गांधी 8 दिसंबर 2009

कैम्पः घाटसिला /गुमला(झारखंड)

दिनांकः 8 दिसंबर 2009

समयः 4 बजे अपराह्न

राजनाति में हिंसा की कोई जगह नहीं: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने जनता के लिए कई सारी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होने कहा कि झारखंड की जनता को एक स्थाई सरकार की जरुरत है जो कांग्रेस ही दे सकती है। उन्होने घाटसिला और गुमला में सभाओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि झारखंड के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की जरुरत है और वे उन्हे ये सुविधा दिलाने में हरसंभव मदद करेंगी। उन्होने कहा कि झारखंड और देश के कुछ दूसरे राज्य नक्सलवाद की समस्या से ग्रसित हैं और इसका समाधान करना जरुरी है। उन्होने कहा कि हमें बातचीत करके समस्या का समाधान ढ़ूंढ़ना है और हिंसा का राजनीति में कोई जगह नहीं है।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी का भविष्य ही मेरी चिंता हैः राहुल गांधी 8 दिसंबर 2009

कैम्पः लखनऊ(यूपी)

दिनांकः 8 दिसंबर 2009

समय: दिन के 12:00 बजे


यूपी का भविष्य ही मेरी चिंता हैः राहुल गांधी


अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत की शुरुआत मे उन्होने कहा कि जिस तरह पूरे देश में यूथ कांग्रेस का चुनाव हो रहा है उसी तरह यूपी में भी ऐसा ही किया जा रहा है। जैसा कि सब जानते हैं कि इसके पीछे की सोच यह है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मेरिट के आधार पर राजनीति में लाया जाए। हमें यूपी में उम्मीदों से ज्यादा अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। सभी जाति और धर्मों के लोग इस पहल में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और ये देखकर मैं काफी खुश हूं। तो हमारी ये पहल है और ये एक बड़े उद्येश्य की दिशा में हमारा पहला कदम है। हम एक साल के भीतर पूरे देश में ये प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और उसके बाद यह एक सुचारु सिस्टम के रुप में तब्दील हो जाएगा।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Monday, December 7, 2009

अल्पसंख्यक समुदाय युवा नेताओं को सामने लाएः राहुल गांधी अलीगढ़(यूपी)

कैम्पः अलीगढ़(यूपी)

दिनांकः 7 दिसंबर 2009

समयः 1 बजे अपराह्न

अल्पसंख्यक समुदाय युवा नेताओं को सामने लाएः राहुल गांधी


अपने दो दिवसीय उत्तरप्रदेश दौरे की शुरुआत कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अलीगढ से की। उन्होने यहां अलीगढ़ विश्वविद्यालय के कनेडी हॉल में छात्रों से बाचचीत की और फिर शिक्षकों और युवाओं से भी मुलाकात की। कनेडी हॉल में छात्र-छात्राओं ने उनसे कई सवाल पूछे जिसमें से कई अल्पसंख्यकों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित थे। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने के सवाल पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारत सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है और वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए उठाई जानेवाली योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि अल्पसंख्यक समुदाय आनेवाले वक्त में युवाओं को बड़ी तादाद में राजनीति में भेजेगा और वहां से बेहतरीन युवा नेता उभरकर सामने आएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इंडिया और भारत इस देश की दो सच्चाईयां हैं और हमें इसे स्वीकार करना होगा। उन्होने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत का विकास हो लेकिन इसके लिए इंडिया के विकास को कुर्बानी नहीं दी जा सकती। उनका आशय था कि देश के शहरी इलाकों से प्राप्त अतिरिक्त राजस्व का उपयोग ग्रामीण इलाकों के विकास पर किया जाना चाहिए। उन्होने केंद्र-राज्य संबंध पर भी अपने विचार रखे।

यूपीए सरकार की गरीबों के लिए चलाई जानेवाली योजनाओं की बात करते हुए उन्होने कहा कि यूनिक आईडेंटीफिकेशन नंबर योजना पूरे देश में लागू की जा रही है जिससे देश के गरीबों को बहुत फायदा होगा। इससे उनके बारे में योजनाएं बनाने में सहूलियत होगी। उन्होने कहा कि एक गरीब आदमी की कोई पहचान नहीं होती-ये स्कीम उनके लिए बहुत मददगार साबित होगी।
और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Friday, December 4, 2009

आदिवासियों के विकास के पैसे उन तक नहीं पहुंच रहेः राहुल गांधी 21 नवंबर 2009

कैम्पः जामतारा(झारखंड)

दिनांकः 21 नवंबर 2009
समयः 2:30 अपराह्न

आदिवासियों के विकास के पैसे उन तक नहीं पहुंच रहेः राहुल गांधी

झारखंड के जामतारा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि गरीब इस देश की ताकत हैं लेकिन हमारा विपक्ष उनकी बात तक करते हुए शर्माता है। उन्होने कहा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है...एक विचारधारा अमीरों की विचारधारा है, बड़े लोगों की विचारधारा है जिसकी विपक्ष अगुआई करता है। दूसरी विचारधारा कांग्रेस की विचारधारा है जो आमलोगों की विचारधारा है, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की विचारधारा है। उन्होने कहा कि साल 2004 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने आमआदमी, गरीब, दलित और आदिवासियों के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था...और हमने जनता से किए अपने सारे वादे वादे पूरे किए..जबकि विपक्ष ने इंडिया शाईंनिंग के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और जो उसने टेलिविजन विज्ञापन देखकर बनाई थी...वे गरीबों तक नहीं गए, उन्होने आपकी राय नहीं ली....उन्होने आपकी तकलीफ नहीं पूछी..बस चुनाव लड़ने आ गए और आपने उन्हे दरवाजा दिखा दिया...इस बार भी वे वहीं गलती दुहरा रहे हैं..वे फिर से गरीबों की बात नहीं कर रहे...।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें