नीयत नेक है, भारत एक है

Wednesday, October 28, 2009

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अनंतनाग-काजीगुंड रेलवे लाईन के उद्धाटन अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

शिविरः अनंतनाग(जम्मू-कश्मीर)

दिनांकः 28 अक्टूबर 2009

समयः 1 बजे अपराह्न


अपनी हत्या से तीन दिन पहले इंदिराजी कश्मीर आईं थीं : सोनिया गांधी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अनंतनाग-काजीगुंड रेलवे लाईन के उद्धाटन अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इस साल 31 अक्टूबर को हमलोग इंदिराजी की 25वां शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होने कहा कि कितने संयोग की बात है कि ठीक इसी दिन आज से 25 साल पहले अपनी हत्या से ठीक तीन दिन पहले इंदिराजी ने कश्मीर का दौरा किया था और आज हम यहां उसी दिन मिल रहे हैं। ‘ शायद वो जानती थी कि ये उनका अंतिम दौरा है और हमसे और इस दुनिया से जुदा होने से पहले वे आखिरी बार आतिश-ए-चिनार देखने और इस खूबसूरत धरती को सलाम करने के लिए यहां आईं थीं। उनके मन में कश्मीर के लोगों के लिए बहुत लगाव था और उनकी उस यात्रा को हम यहां के लोगों के लिए दिली लगाव समझते हैं’।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कश्मीर के लोगों को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि हाल के लोकसभा चुनाव और उससे पहले के विधानसभा चुनाव में लोग बड़ी तादाद में सामने आए और दुनिया को दिखा दिया कि उनके मन में लोकतंत्र और अमन की कितनी चाह है। लोगों ने ये साबित कर दिया कि वे विकास चाहते हैं।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Friday, October 23, 2009

तीनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी

शिविरः नईदिल्ली
दिनांकः 22 अक्टूबर 2009
समयः 7: 00 पूर्वाह्न


तीनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी


विधानसभा चुनावों के नतीजे के आने के साथ ही ये तय हो गया है कि कांग्रेस एक बार फिर से तीनों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में धमाकेदार वापसी की है। ऐसा तकरकीबन तीन दशकों में पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी ने हरियाणा में दूसरी बार वापसी की है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी की है। अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने इन चुनावों में तीन दिन प्रचार किया। उन्होने महाराष्ट्र और हरियाणा के 11 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की जिसमें से ज्यादातर सीटें कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस महासचिव ने महाराष्ट्र में 8 और हरियाणा में 3 जगह रैलियां की। उन्होने महाराष्ट्र में कलामनूरी, त्योसा, यवतमाल, चंद्रपुर,पनवेल, पूने कैंट,शहादा, औरंगाबाद और हरियाणा में समाखला, अटेली और बल्लभगढ़ में रैलियां की थी जिसमें पार्टी चंद्रपुर और समालखा छोड़कर सारी सीटें जीत गई।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sunday, October 18, 2009

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज माओवादी हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर इन्दुवार फ्रांसिस की पत्नी और उनके परिवारजनों के साथ मुलाकात की

शिविरः रांची डाल्टेनगंज(झारखंड)
दिनांकः 15 अक्टूबर 2009
समयः 1 बजे अपराह्न

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने इन्दुवार फ्रांसिस के परिवार वालों से मुलाकात की

अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज माओवादी हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर इन्दुवार फ्रांसिस की पत्नी और उनके परिवारजनों के साथ मुलाकात की और उन्हे ढ़ांढंस बंधाया। कांग्रेस महासचिव फ्रांसिस के घर 15 मिनट तक रुके और उन्होने अपने पिता का उदाहरण देते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों को धैर्य ऱखने की सलाह दी। पिछले सप्ताह इंदुवार फ्रांसिस की माओवादियों ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी जिसके बाद उनका शव जमशेदपुर-रांची हाईवे पर मिला था।

कांग्रेस महासचिव ने डाल्टेनगंज में युवा कांग्रेस की एक बैठक में भी हिस्सा लिया जिसमें तकरीबन तीन सौ प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होने यहां फिर दुहराया कि अब पार्टी के युवा संगठनों में नामांकन के द्वारा पदों का बंटवारा नहीं होगा बल्कि ऐसा चुनाव के जरिए किया जाएगा। उन्होने कहा कि जिसे भी पार्टी में आगे बढ़ना है उसे काम करना होगा। अब गांव स्तर पर पार्टी इकाईयों को जिला इकाई के अधीन नहीं रहना होगा और ऊपर से नेतृत्व नहीं थोपा जाएगा।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Tuesday, October 13, 2009

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सिमला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, 13th October 2009

शिविरः शिमला(हिमाचल प्रदेश)

दिनांकः 13 अक्टूबर 2009

समयः 11 बजे अपराह्न


पाकिस्तान को हम जरुरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शिमला में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की तुलना भारत से नहीं की जा सकती, भारत एक बड़ा और ताकतवर देश है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पाकिस्तान को हम जरुरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं, वो हमारे आधे महत्व के भी काबिल नहीं है। उन्होने कहा, “ भौगोलिक रुप से पाकिस्तान जमीन का एक टुकड़ा भर है जिसका हमारे देश से कोई तुलना नहीं है”। वे यहां पर एनएसयूआई की एक बैठक में भाग लेने हिमाचल युनिवर्सिटी आए हुए थे।

पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होने कहा कि हमारे पड़ोसी देश की स्थिति का हमारे ऊपर जरुर कुछ न कुछ असर पड़ता है लेकिन हम उस पर अपना बहुत ज्यादा वक्त जाया कर देते हैं। उन्होने कहा कि पाकिस्तान के बारे में दुनिया के नजरिये में बहुत बदलाव आया है, पाकिस्तान की काफी नकारात्मक छवि बन गई है। ऐसा भारत के दुनिया के कई मंचों पर सतत प्रचार और दबावों के फलस्वरुप हुआ है। आज पूरी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव डाल रही है। पाकिस्तान के बारे में कई बाते अहम हैं और हमारी सरकार उस पर पूरा ध्यान दे रही है।

विपक्षी पार्टियों खासकर बीजेपी की आलोचना करते हुए उन्होने कहा हमारा विपक्ष पाकिस्तान के जन्मदाता जिन्ना के बारे में बात करता है जो अब इतिहास की बात है। जबकि मेरे लिए जिन्मा पर पांच सेकेंड तो क्या एक सेकेंड भी बात करना मुश्किल है। उन्होने कहा कि पूरे देश ने बीजेपी के इंडिया शाइंनिंग को धता बता दिया है। देश के कुछ शहरी इलाकों में हिंदुस्तान चमक रहा हो सकता है लेकिन हमारी पार्टी देश में गरीबों और उपेक्षितों को मुख्यधारा में लाने के हिमायती हैं।
और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के नूह में एक चुनावी, 11th October 2009 सभा को संबोधित करते हुए

शिविरः नूह(हरियाणा)

दिनांकः 11 अक्टूबर 2009

समयः 1:30 अपराह्न


कांग्रेस सभी वर्गों के विकास के प्रति वचनवद्ध: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के नूह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे देशवासियों के साथ हरियाणा के लोगों की आभारी हैं कि उन्होने पिछले सालों में कांग्रेस को इतना वड़ा समर्थन दिया। उन्होने कहा, “मैं सबसे पहले इस सभा में हरियाणा के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती हूं कि देश की जनता के साथ-साथ आप सबके समर्थन से 1999 के बाद कांग्रेस पार्टी इनती बड़ी ताकत के रुप में सामने आई है। हरियाणा का भारत की संस्कृति और भारत की स्वतंत्रता आन्दोलन में एक खास मुकाम है। आपलोगों की बहादुरी और देशभक्ति देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। मुझे आपके बीच आकर हमेशा गर्व का एहसास होता है और मैं इस धरती को सलाम करती हूं। कांग्रेस पार्टी मेवात की तरक्की चाहती है, आपकी तरक्की चाहती है। इसीलिए मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डाजी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मेबात विकास बोर्ड का गठन किया और मेबात को जिला बनाया गया। यहां पानी की काफी समस्या है। इसको देखते हुए हुडा सरकार ने यहां 425 करोड़ की राजीव गांधी पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया। जैसा कि आप जानते हैं कि उस पेयजल परियोजना का उद्धाटन करने मैं आपके बीच खुद आई थी”।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आम आदमी के लिए काम करती है। मैं समझती हूं कि विकास कार्यों में जबतक कमजोर लोगों की भागीदारी न हो तबतक वो विकास अधूरा है। अकिलयतों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर हमारा खास ध्यान है। देश के इतिहास में पहली बार डा मनमोहन सिंह की सरकार ने अकलियतों के लिए एक अलग से मंत्रालय बनाया है। यह मैं समझती हूं कि अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की जा रही है। उन जिलों में विकास का काम किया जा रहा है जहां अकलियत ज्यादा तादाद में है”। उन्होने कहा कि मौलाना आजाद फाउंडेशन के तहत अकलियत तबके के बच्चों को बजीफा दिया जा रहा है।
राज्य सरकार के कार्यो की सराहन करते हुए उन्होने कहा कि, “ये हरियाणा प्रदेश के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है। राज्य सरकार के विशेष प्रयास से अनुसूचित जातियों के बच्चे बड़ी तादाद में स्कूल जाने लगे हैं”।

और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें